बुलन्दशहर : 28 / सितम्बर / 2026 : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गांव मंडावरा के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी एक निजी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा धंसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि मिनी बस गांव गेसूपुर से यात्रियों को लेकर गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही थी। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान मंडावरा के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में जा घुसी।
गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










