Home » बुलंदशहर » दूध प्लांट पर बिजली विभाग की छापेमारी, जांच में बिजली चोरी की सूचना निकली गलत

दूध प्लांट पर बिजली विभाग की छापेमारी, जांच में बिजली चोरी की सूचना निकली गलत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बुलन्दशहर  : 28 / सितम्बर / 2026 :  सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा स्थित अनिल फूड प्रोडक्ट दूध प्लांट पर बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी से संबंधित कोई अनियमितता नहीं मिली, जिसके बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

 

बताया गया कि बिजली चोरी की सूचना पर बिजली विभाग के चीफ संजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ दूध प्लांट पर पहुंची थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत कनेक्शन और परिसर में लगे उपकरणों की जांच की।

 

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्लांट में बिजली चोरी नहीं की जा रही थी। बताया गया कि मौके पर लगे सोलर सिस्टम के तारों को बिजली चोरी से संबंधित तार समझे जाने के कारण विभाग को शिकायत की गई थी।

 

जांच के बाद सूचना गलत पाए जाने पर बिजली विभाग की टीम वापस लौट गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment