Home » बुलंदशहर » बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बंद दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद  : 28 / सितम्बर / 2026 :   थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की एक मार्केट में बंद बाइक रिपेयरिंग की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात बाइक सवार अज्ञात युवक ने दुकान के शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

बताया गया कि पीड़ित दुकानदार 20 सितंबर से अपनी दुकान बंद कर बच्चों के पास मेरठ गया हुआ था। इसी दौरान 22 सितंबर की रात अज्ञात युवक ने दुकान को निशाना बनाया। पूरी घटना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक दुकान के पास पहुंचकर आग लगाता दिखाई दे रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment