Home » बुलंदशहर » शादी समारोह में अचानक ढही मकान की छत, कई लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

शादी समारोह में अचानक ढही मकान की छत, कई लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 28 / सितम्बर / 2026 :   जुनैदपुर उर्फ इजू मौजपुर गांव में बीती रात शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे की सलामी की रस्म के दौरान मकान की छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी।

हादसे के समय छत पर 50 से अधिक लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। छत का सीमेंट का गाटर टूटने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के चिरोड़ी (लोनी) से बारात गांव में आई थी। निकाह के बाद मकान की छत पर सलामी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान अधिक संख्या में लोगों के मौजूद होने के बीच छत का गाटर टूट गया और छत का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

घायलों में सीमा (45) पत्नी अफजाल, आबिदा (25) पत्नी आबिद, बक्सर (38) पत्नी जाविद, आयशा (20) पत्नी अमन, गुलफसा (25) पत्नी बसरु, नरगिस (26) पत्नी माजिद और लियाकत शामिल बताए गए हैं। सीमा और आबिदा को उपचार के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी लियाकत और मौलाना शाह मुकर्रम के अनुसार हादसे में कुछ बच्चों के पैरों में भी चोट आई है। घटना के बाद शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बारात के अन्य सदस्य सुरक्षित वापस लौट गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मामले की जानकारी जुटाते हुए मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment