बुलंदशहर : 30 / सितम्बर / 2026 : बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा में 57 वर्षीय अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अमरपाल बीती रात खाना खाने के बाद सोए थे।
शनिवार सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर मामले का खुलासा करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, अमरपाल बीती रात खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह जब उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला तो परिजनों के होश उड़ गए।
उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर परिजनों ने संदेह जताया है। मृतक के भतीजे ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कराने और मौत के पीछे की वजह का पता लगाकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









