Home » बुलंदशहर » सर्दियों की दस्तक के साथ शुरू हुआ स्वाद का जादू, कान्हा डेरी पर मिल रहा है शुद्ध देशी घी का गरमा-गर्म गाजर का हलुआ

सर्दियों की दस्तक के साथ शुरू हुआ स्वाद का जादू, कान्हा डेरी पर मिल रहा है शुद्ध देशी घी का गरमा-गर्म गाजर का हलुआ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/२९/०९/२०२६
शिकारपुर। मौसम में आ रहे बदलाव और हल्की गुलाबी ठण्ड की दस्तक के साथ ही खान-पान के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर के प्रमुख चौराहे पर स्थित बडौदा वालों की कान्हा डेरी एण्ड स्वीट्स पर इस सीजन का सबसे पसंदीदा और स्वादिष्ट शुद्ध देशी घी से बना गरमा-गर्म गाजर का हलुआ ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध हो गया है। दुकान संचालकों ने इस बार भी शुद्धता और स्वच्छता को अपना मुख्य संकल्प बताते हुए हलुए की बिक्री शुरू कर दी है। बारह खम्बा चौराहा स्थित कान्हा डेरी एण्ड स्वीट्स अपनी गुणवत्ता के लिए क्षेत्र में एक अलग पहचान रखती है। हलुए की शुरुआत के अवसर पर डेरी के मालिक एडवोकेट मनवीर सिंह, चन्द्रवीर सिंह, और शिवकुमार, ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके यहाँ मिलने वाला गाजर का हलुआ पूरी तरह से पारम्परिक और हाइजीनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियां उच्च गुणवत्ता की है और इसे पूरी तरह शुद्ध देशी घी में ही पकाया जाता है। स्वादिष्ट और सेहतमंद होने के बावजूद आम जनता की जेब का ख्याल रखते हुए इस बेहतरीन गाजर के हलुए की कीमत मात्र 500 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है।

दुकान संचालकों का दावा है कि जो भी ग्राहक एक बार इस हलुए का स्वाद चखेगा वह इसका मुरीद हो जाएगा और बार-बार यहाँ खिंचा चला आएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे दुकान पर आकर खुद भी इस गरमा-गर्म हलुए का आनंद लें और अपने परिवार के लिए भी पैक करा कर ले जाएं । कड़ाके की ठण्ड से पहले ही नगर में हलुए की खुशबू ने मिठाई प्रेमियों की चहल-पहल बढ़ा दी है ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment