Home » बुलंदशहर » इंदौर खेड़ा के जंगल में पेड़ पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इंदौर खेड़ा के जंगल में पेड़ पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 30 / सितम्बर / 2026 :    डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा के जंगल में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। सूचना पर सीओ डिबाई और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, डिबाई कोतवाली की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा के जंगल में लोगों ने एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में भी मातम छा गया।

वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment