शिकारपुर : 30 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड परिसर में आंगन मिलन सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव, जनसेवा तथा महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुश शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं आशा बहनें समाज के बीच रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण के लिए उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर निरंतर मेहनत करने वाली इन कर्मठ महिलाओं का सम्मान उनके सेवाभाव और समर्पण के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में इनके योगदान की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।
कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ रचना गोस्वामी, नगर पालिका सभासद लक्ष्मी लोधी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी राधा सिरोही, कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने वाले मनोज चौधरी, को-ऑर्डिनेटर अक्षय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुईं आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही कर्मठ महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाने के साथ उन्हें सम्मानित करना रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








