शिकारपुर : 30 / सितम्बर / 2026 : अहमदगढ़ थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मामले में थाना अहमदगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 257/26 के तहत धारा 352, 109(1), 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अभियुक्त शाबिर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाबिर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अहमदगढ़ वरुण शर्मा, उपनिरीक्षक जीत सिंह, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, रोहित कुमार, हेमंत किशोर, विपिन भदौरिया और ललित ठेनुआ शामिल रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








