बुलंदशहर : 30 / सितम्बर / 2026 : अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग व्यापार बंधु की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में उद्योग और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शहर में ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा जाम की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा साइबर अपराध, धोखाधड़ी और औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी उद्यमियों को जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने उद्यमियों और व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी या सुरक्षा संबंधी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार शाही सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








