शिकारपुर : 1 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पिन्टू चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
सपा नेता साइकिल और पैदल गांवों की गलियों में पहुंचे। इस दौरान कई स्थानों पर समर्थकों और ग्रामीणों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
पिन्टू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों से संवाद करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









