जहांगीराबाद : 1 / अक्टूबर / 2026 : कोतवाली जहांगीराबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर को गुरुवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया। साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री के हाथों पदक प्राप्त करने के साथ ही धर्मेंद्र सिंह राठौर प्रदेश के उन 10 पुलिसकर्मियों में शामिल हो गए, जिन्हें साहसिक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक से अलंकृत किया गया। समारोह में चयनित पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर को मिले इस सम्मान से बुलंदशहर पुलिस महकमे और जहांगीराबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की। उनके सम्मान को जहांगीराबाद और बुलंदशहर पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









