बुलंदशहर : 1 / अक्टूबर / 2026 : बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में अब्दुल्ला हॉस्पिटल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए कल्याण सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार आवास विकास प्रथम निवासी प्रवीन चौधरी पुत्र गंभीर सिंह उम्र 32 वर्ष अपनी 18 वर्षीय बहन अदिति पत्नी मनीष के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही दोनों अब्दुल्ला हॉस्पिटल के समीप पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रवीन चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अदिति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









