Home » गाजियाबाद » ईस्टर्न पेरीफेरल पर मिला लापता डॉक्टर का शव

ईस्टर्न पेरीफेरल पर मिला लापता डॉक्टर का शव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 1 / अक्टूबर / 2026 :   नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन से लापता 30 वर्षीय डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव बुधवार को मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी ब्रेजा कार से बरामद हुआ।

कार काफी देर से एक ही स्थान पर खड़ी होने की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर डॉक्टर का शव मिला। घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय पुत्र गोपाल स्वरूप, निवासी वीवीआईपी मंगल सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कार के काफी समय से खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम को कार के अंदर डॉक्टर का शव बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार कार की तलाशी के दौरान उसमें कई इंजेक्शन और दवाइयां भी मिली हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस द्वारा प्रथमदृष्टया दवाइयों या इंजेक्शन के अधिक सेवन की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह क्या रही, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

एसीपी मुरादनगर सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों से भी डॉक्टर के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। कार में मिले इंजेक्शन और दवाइयों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment