Home » बुलंदशहर » जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने चौडेरा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने चौडेरा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  1 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने क्षेत्र के चौडेरा गांव में आयोजित स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

उद्घाटन मैच से पहले जितेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जरूरी खेल टिप्स भी दिए।

उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

युवाओं और खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू भैया ने टूर्नामेंट की आयोजन समिति को अपनी ओर से 31 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने आयोजकों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान जितेन्द्र शर्मा ने चौडेरा गांव के बुजुर्गों और ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment