Home » बुलंदशहर » देह व्यापार की सूचना पर ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन जोड़े हिरासत में

देह व्यापार की सूचना पर ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन जोड़े हिरासत में

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा : 5 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित होटल पैराडाइज में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में तीन जोड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के पहुंचते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में हिरासत में लिए गए जोड़ों की कोई एंट्री नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, होटल में बिना पहचान सत्यापन के कमरा उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने होटल से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में होटल संचालक की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।

वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और होटल को सील कराने की मांग की। पुलिस जांच पूरी होने के बाद होटल के संबंध में आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

मामले में सीओ शोभित कुमार अत्री ने पुलिस कार्रवाई और जांच के संबंध में जानकारी दी। वहीं एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज मार्शल ने भी होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment