Home » गोरखपुर » नगर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल,बिना नोटिस निर्माणधीन मकान गिरने का प्रयास

नगर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल,बिना नोटिस निर्माणधीन मकान गिरने का प्रयास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 6 / अक्टूबर / 2026 :   गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र में नगर पंचायत पीपीगंज अंतर्गत जंगल बीहुली में निर्माणधीन मकान को कथित तौर पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस की गिरने का मामला सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह मामला बड़ी तेजी के साथ चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर ग्राम सभा के गडेरीपूर्वा निवासी रामदत्त पाल ने नगर पंचायत के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की जांच की मांग की है। रामदत्त पाल की मुताबिक उन्होंने अपनी पत्नी मानती देवी के नाम से ग्राम सभा जंगलबहुली स्थित आरजी संख्या 1512 में करीब दो डिसमिल जमीन खरीदी थी। यह जमीन नवोदय विद्यालय के पहले गेट के सामने अकेटहवा मार्ग पर बताई जा रही है।

उनका कहना है की जमीन पर करीब 6 से 7 फीट उनकी दीवार बनाई गई थी पीड़ित के अनुसार अधूरे मानक का निर्माण फरवरी 26 से चल रहा था इन दोनों मकान की छत डालने के लिए शटरिंग का काम चल रहा था और करीब चार दिनों से छत की शटरिंग लगी हुई थी। इसी दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के नगर पंचायत के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और निर्माण दिन मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

रामदत्त पाल का आरोप है कि नगर पंचायत के करीब 50 कर्मचारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे थे कार्रवाई के दौरान मकान में के आगे लगाए गए पटरा और बाल्ले भी गिरा दिए गए मौके पर मौजूद लोगों की ओर से कथित तौर पर जमीन को बंजर बताने हुए निर्माण को हटाने की बात कही गई।

पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यदि जमीन को बंजर ,सरकारी भूमि, माना जा रहा था तो निर्माण दिन मकान को गिरने से पहले नगर पंचायत में संबंधित व्यक्ति को कोई नोटिस क्यों नहीं दिया या पहले कोई सूचना क्यों नहीं दी गई। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंजनैय मिश्रा ने मामले में अभिज्ञता जताई।

उनका कहना है कि उन्हें इस कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं है और नगर पंचायत कार्यालय की ओर से इस संबंध में कोई नोटिस जारी किया गया था या नहीं इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वही अधिशासी अधिकारी के इस बयान के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल और गंभीर हुआ है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि निर्माण दिन मकान को गिराने की कार्रवाई किसके आदेश पर हुई और नगर पंचायत उस जमीन के वास्तविक स्थिति क्या बन रही हैं । वही पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर कर न्याय की मांग की है। अब देखना यह है कि सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद इस इस मुद्दे पर पीड़ित को न्याय मिलता है यह सब कुछ ऐसे ही रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment