समालखा-पानीपत/नई दिल्ली : 6 / अक्टूबर / 2026 : शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का चार दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग समालखा स्थित माधव सृष्टि में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में देशभर से आए 100 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस ए.बी. शुक्ल ने की।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में गजप्रस्थ निवासी संदीप त्यागी ‘रसम’ को पुनः शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.बी. शुक्ल ने संदीप त्यागी ‘रसम’ को पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।

प्रतिष्ठान के महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि संदीप त्यागी ‘रसम’ को आंदोलनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में मंदिरों को केवल पूजा स्थल तक सीमित न रखकर उन्हें सेवा, संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके लिए ‘शाश्वत देवालय’ और ‘मंदिर इकोसिस्टम’ मॉडल को आगे बढ़ाने की रणनीति पर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

अभ्यास वर्ग के दौरान प्रतिष्ठान की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें विजय कौशल महाराज, आचार्य लोकेश मुनि और प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज को मार्गदर्शक बनाया गया। नारायण गिरी महाराज, सनातनी निहंग संत बाबा हरजीत सिंह और शांतनु महाराज को पूजनीय संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
अजीत सक्सेना, आलोक स्वरूप, चंद्रकांत सालुंखे, दीपक जैन, माधवी लता, राजेश राय, सतीश चंद्रा और कैप्टन सिकंदर रिजवी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कुसुम लता केडिया, चंद्र प्रकाश चौहान, पूर्णिमा शर्मा, समीरा परवेज, योगी अनूप नाथ और शाकेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
राष्ट्रीय नेतृत्व में संजय शर्मा को महामंत्री, प्रशांत कोतवाल को संगठन मंत्री, रवि कटारिया को सह-संगठन मंत्री, जया कपाले को श्री अरबिंदो सम्मान, दुष्यंत मेहता को शाश्वत प्रांगण, विराज मजूमदार को शांति सेवा, चतर सिंह को शाश्वत देवालय, सरोज महापात्रा को तर्पण, प्रदीप जैन को लीगल सेल, राजीव बागची को टेक्नोलॉजी और मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
राष्ट्रीय मंत्री के रूप में अंशुमान डोगरा, गुंजन झा, पुष्पेंद्र चंडक, राकेश मुद्गल, संदीप त्यागी ‘रसम’ और सरोज कुमार महापात्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लिए सलाहकार और सह-मंत्री/समन्वयकों की भी नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान संगठन को देशभर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










