Home » बुलंदशहर » महिला मतदाताओं के फॉर्म भरवाने को एसडीएम ने की बैठक

महिला मतदाताओं के फॉर्म भरवाने को एसडीएम ने की बैठक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
सहायक निर्वाचक अधिकारियों और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

शिकारपुर  : 6 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर तहसील के सभा कक्ष में एसडीएम की अध्यक्षता में सेवा संकल्प योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर और सीडीपीओ सुपरवाइजर शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक फॉर्म भरवाकर उन्हें मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में शामिल करना रहा।

बैठक में एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र और बूथों पर पहुंचकर महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक सुपरवाइजर के बूथवार कार्यों की समीक्षा की गई।

जिन बूथों पर बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने की जानकारी सामने आई, वहां संबंधित विभागीय अधिकारियों को बीएलओ को आवश्यक निर्देश देकर फॉर्म भरवाने का कार्य तेजी से कराने को कहा गया।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि भरे हुए फॉर्म पर तत्काल रिपोर्ट लगाकर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों और सुपरवाइजरों को लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रत्येक बूथ पर महिला मतदाताओं से संपर्क करने तथा अधिक से अधिक फॉर्म भरवाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment