Home » बुलंदशहर » घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 7 / अक्टूबर / 2026 :   कस्बा ककोड़ निवासी अनीता पत्नी चमन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 तारीख की रात करीब 2:30 बजे उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी।

इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment