बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2026 : औरंगाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वहीं, मामले की जानकारी गांव में फैलाने वाले कुछ युवकों को भी मुकदमे में नामजद किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










