लखनऊ : 8 / अक्टूबर / 2026 : सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों से आयकर विभाग 400 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स की वसूली की तैयारी में है।
विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने छापों में मिले दस्तावेजों और टैक्स चोरी से जुड़े साक्ष्यों का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की है। इसे अंतिम निर्धारण के लिए आयकर मुख्यालय, नई दिल्ली भेजा जाएगा।

फरवरी में आयकर विभाग ने उमाशंकर सिंह से जुड़े लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज और कौशांबी समेत 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये नकद और अवैध खनन व संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई थी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










