Home » बुलंदशहर » पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का रूप देने की कोशिश का खुलासा

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का रूप देने की कोशिश का खुलासा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2026 :   बुलंदशहर के डिबाई में 38 वर्षीय मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पत्नी पूनम, उसके प्रेमी कविंद्र और साथी चेतन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की साजिश रची थी।

15 सितंबर को मुकेश की हत्या के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया गया था। आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की। परिजनों के शक के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

CDR, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम, उसके प्रेमी कविंद्र और साथी चेतन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पूनम दो बच्चों की मां बताई जा रही है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment