जहांगीरपुर : 8 / अक्टूबर / 2026 : जहांगीरपुर कस्बे के पुराने बाजार में बाइक सवार बदमाशों द्वारा कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में जहांगीरपुर निवासी मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफी की गोली लगने से मौत होने की सूचना है।
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। एहतियातन इलाके में पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा जांच की जा रही है।
फिलहाल गोलीबारी की वजह और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण और अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










