खुर्जा : 8 / अक्टूबर / 2026 : समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारी कैलाश भागमल गौतम द्वारा एक शिकायत राशन डीलरों से संबंधित की गई थी जिसमें नौ दुकानों पर ग्राहकों के लिए सूचना एवं निर्देश बोर्ड नहीं लगे थे तथा समुचित व्यवस्था उपभोक्ताओं से संबंधित नहीं थी।
जिसका संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया था की सभी राशन डीलर अपनी राशन की दुकानों पर समूचित व्यवस्था अपनाते हुए नियमों के अनुसार सूचना बोर्ड लगाए।

लेकिन नौ दुकानों में से केवल कुछ दुकान पर अभी तक यह व्यवस्था बन पाई है बाकी लोगों ने अधिकारी के आदेश को भी अनसुना कर दिया है।कहा जाए तो आपूर्ति अधिकारी का आदेश इन लोगों को पसंद नहीं आया जिसकी वजह से इन्होंने इसको अपनाना स्वीकार नहीं किया।
इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी खुर्जा दीपांकर शर्मा का कहना है कि निर्देश के बाद में सभी दुकानदारों ने कार्य शुरू कर दिया है लगभग तीन दुकानों का काम हो गया है बाकी पर चल रहा है जल्दी ही यह कार्य पूर्ण किया जाएगा और साफ, शुद्ध और स्वच्छ वातावरण सभी उपभोक्ताओं को प्रत्येक दुकानदार के यहां मिलेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










