Home » जहांगीराबाद » राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 8 / अक्टूबर / 2026 :     जहांगीराबाद नगर के टाउन स्कूल मैदान में जनता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बुधवार रात भगवान श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही ताड़का वध और मारीच वध के प्रसंगों को कलाकारों ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

राम जन्म के मंचन के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आया, पूरा रामलीला मैदान जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर जयकारे लगाए। इसके बाद ऋषि-मुनियों को परेशान करने वाली राक्षसी ताड़का के वध और सुबाहु-मारीच के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के संवाद और अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैदान में पहुंचे। देर रात तक दर्शक लीला का आनंद लेते रहे। कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

रामलीला आयोजन में अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुकेश लोधी, जयभगवान गुप्ता, रामगोपाल बंसल, नीतू पाठक, बब्बू भैया, धन्नू राजोरा विनय शर्मा, नीतीश अग्रवाल, राहुल बंसल, सचिन गोयल, रौनक बंसल, शैंकी पाठक, गोपाल शास्त्री और महेश सैनी का सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment