Home » जहांगीराबाद » शादी के पौने दो माह बाद उजड़ा सुहाग, छत से गिरकर युवक की मौत

शादी के पौने दो माह बाद उजड़ा सुहाग, छत से गिरकर युवक की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
पेशाब करने के लिए तड़के छत पर उठा था रिजवान, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा; उपचार के दौरान तोड़ा दम

 

जहांगीराबाद  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर के 132 केवी बिजलीघर के सामने बुधवार तड़के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 23 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाला रिजवान पुत्र रईस अहमद करीब पौने दो माह पहले ही शादी के बंधन में बंधा था। पति की मौत की खबर से नवविवाहिता पत्नी और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, रिजवान बुधवार तड़के घर की छत पर सो रहा था।

पेशाब करने के लिए वह नींद से उठकर छत पर ही गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। हादसे में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रिजवान का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। बुधवार शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

पौने दो माह पहले हुई थी शादी

रिजवान की शादी करीब पौने दो माह पहले ही हुई थी। परिवार में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि हादसे ने सब कुछ बदल दिया। पति की अचानक मौत से नवविवाहिता पत्नी बेसुध हो गई। परिजनों के मुताबिक, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से मोहल्ले में भी शोक की लहर है।

कारपेंटरी का काम करता था रिजवान

परिजनों के अनुसार, रिजवान कारपेंटर का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। महज 23 वर्ष की उम्र में उसकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment