Home » बुलंदशहर » खुर्जा में बच्चों के खेल को लेकर महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल

खुर्जा में बच्चों के खेल को लेकर महिलाओं में मारपीट, वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा के आबदानगर में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और सड़क पर जमकर मारपीट हुई।

मारपीट के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचकर हमला किया। इस दौरान एक युवक के भी मारपीट में शामिल होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के आबदानगर की है और बीती रात की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment