Home » जहांगीराबाद » स्कूल के लिए निकला 11वीं का छात्र लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

स्कूल के लिए निकला 11वीं का छात्र लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल में भी छात्र के नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

क्षेत्र के गांव कुदेना जयरामपुर के पूर्व प्रधान नरेश कुमार का 17 वर्षीय बेटा जतिन कुमार बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक, जतिन स्कूल भी नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी छात्र को खोजा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

इसके बाद छात्र के पिता ने बुधवार रात कोतवाली जहांगीराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि जतिन ने नीली शर्ट, खाकी पैंट और नीले-सफेद जूते पहन रखे थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि छात्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment