Home » बुलंदशहर » खुर्जा देहात में दुष्कर्म के वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

खुर्जा देहात में दुष्कर्म के वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर / खुर्जा  : 8 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शफीक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी भूरा को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक धरपा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नहर की पटरी के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शफीक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी खुर्जा भेजा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार शफीक 6 अक्टूबर को हुई दुष्कर्म की घटना में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था, जिसे तलाशने के लिए वह दोबारा वहां पहुंचा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment