सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 9 / अक्टूबर / 2026 : गोरखपुर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को देखते हुए शासन प्रशासन सभी दलों के नेता सक्रिय नजर आते हैं क्योंकि बाढ़ एक ऐसी समस्या है जो किसी पार्टी और व्यक्ति की नहीं सभी की सामाजिक समस्या है।

ऐसे में (सहजनवा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी के रूप में शशिकांत दुबे )ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम भकसा में बाढ़ की चपेट में आने के समय माता का मंदिर की नदी की कटान में बहने की सूचना पर भक्सा के ग्राम प्रधान भोला प्रसाद एवं स्थानीय सपा नेता राजकरण यादव ,शिवकुमार शुक्ला, मोनू यादव ,आदि साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर नदी के कटान का निरीक्षण किया।

एवं शासन प्रशासन से मांग किया कि संबंधित अधिकारी इन समस्याओं को देखकर तत्काल निराकरण करें एवं आसपास की क्षेत्रीय जनता को राहत दिलाय उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के कार्य में जरा सी भी लापरवाही होगी तो आम जनमानस के लिए ठीक है और ना ही संबंधित अधिकारी के लिए।

वही घाट पर ही मंदिर का दर्शन कर सपा के भावी प्रत्याशी ने आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नए मंदिर के निर्माण में हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया। सपा के भावी प्रत्याशी के साथ मौके पर अंकित तिवारी ,परमेश्वर यादव ,सुधीर यादव ,देवेंद्र यादव ,अंकुर उपाध्याय, आकाश पांडे , के साथ मौके पर समाजवादी की तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










