Home » गोरखपुर » नकली सोने की चैन दिखाकर व्यापारियों को जाल में फंसाते थे ठग, तीन गिरफ्तार

नकली सोने की चैन दिखाकर व्यापारियों को जाल में फंसाते थे ठग, तीन गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 9 / अक्टूबर / 2026 :   पीपीगंज पुलिस ने छोटे कारोबारियों और व्यापारियों को नकली सोने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.986 किलोग्राम पीली धातु की चैन, 10 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कीपैड मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी छोटे कारोबारियों को निशाना बनाते थे। इसके लिए कूलर-फ्रिज, मोबाइल समेत अन्य सामान बेचने वाली दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर लिखे मोबाइल नंबरों को पहले नोट कर लेते थे।

इसके बाद कारोबारियों से संपर्क कर खुद को मजदूर बताते थे और कहते थे कि खुदाई के दौरान उन्हें सोना मिला है। रुपये की जरूरत होने के कारण वह इसे बाजार भाव से काफी कम कीमत पर बेचने की बात कहते थे।

व्यापारियों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी पहले सोने के छोटे-छोटे टुकड़े नमूने के तौर पर देते थे। उनकी जांच कराने के बाद जब व्यापारी धातु को सोना समझकर विश्वास में आ जाते थे, तब आरोपी बड़ी मात्रा में सोने की गिन्नी या चैन देने के नाम पर पीली धातु थमा देते थे। बाद में यह धातु नकली निकलती थी और व्यापारी ठगी का शिकार हो जाते थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ईश्वर राय पुत्र करन निवासी हंसखेड़ा चौराहा, मायावती कालोनी, थाना पारा, कमिश्नरेट पश्चिम लखनऊ, करन पुत्र मोहन निवासी हंसखेड़ा चौराहा, मायावती कालोनी, थाना पारा, कमिश्नरेट पश्चिम लखनऊ तथा दल्लो पत्नी शंकर निवासी भीमसेन, थाना सचेण्डी, जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पीपीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 372/2026 के तहत धारा 318(4) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया है।

बरामद 1.986 किलोग्राम पीली धातु की चैन, 10 हजार रुपये नकद और कीपैड मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment