Home » बुलंदशहर » वीर जीवाजी महाले की 391वीं जयंती पर युवाओं से राष्ट्र सेवा का आह्वान, सेन समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

वीर जीवाजी महाले की 391वीं जयंती पर युवाओं से राष्ट्र सेवा का आह्वान, सेन समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 9 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के परम भक्त एवं अंगरक्षक वीर जीवाजी महाले की 391वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वीर जीवाजी महाले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वीर जीवाजी महाले के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्राणों की रक्षा के लिए जीवाजी महाले ने जो अद्वितीय पराक्रम दिखाया, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। ‘शिवा था इसलिए जीवा था’ की प्रसिद्ध कहावत आज भी उनके अतुलनीय शौर्य, वीरता और स्वामीभक्ति की गवाही देती है।

वक्ताओं ने युवाओं से वीर जीवाजी महाले के जीवन से प्रेरणा लेने, उनके आदर्शों को अपनाने और सदैव राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पत्रकार ठा. अरुण सेन, सेन समाज युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ठा. नितिन सेन, ठा. शिवम सेन, ठा. मोनू सेन, ठा. सुमित सेन, ठा. लक्की सेन, ठा. अजय सेन, ठा. विशाल सेन, ठा. शिवा सेन सहित सेन समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment