शिकारपुर : 9 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए पुनरीक्षण अभियान महत्वपूर्ण है। इसके तहत नियमानुसार दोहरे नामों को हटाने और मृतक मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित करने की कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट बनवाने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर युवाओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और इससे संबंधित आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी।
बैठक में आसमौहम्मद गाजी, रामकिशन लोधी और अरुण ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










