Home » बुलंदशहर » भारतीय किसान यूनियन देहात के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे खुर्जा, हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय किसान यूनियन देहात के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे खुर्जा, हुआ जोरदार स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 15 / अक्टूबर / 2026 :   भारतीय किसान यूनियन देहात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नागर आज अपने साथियों के साथ खुर्जा पहुंचे। जहां पर उनके संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और सम्मान किया। कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सम्मान पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नागर ने कहा कि यह प्रेम अभिभूत करता है और हमें कार्य करने की और अधिक प्रेरणा देता है।

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के साथ बहुत बड़ा भद्दा मजाक किया गया है जो कि एमएसपी पर₹25 क्विंटल का भाव दिया है इससे बड़ा मजाक किसानों के साथ नहीं हो सकता।

वहीं पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर की जो खुर्जा में किसान नेता के साथ में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरुद्ध चल रहे धरना प्रदर्शन को क्या उनका संगठन समर्थन देगा तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर उस कार्य को समर्थन देगा जो किसानों के पक्ष में होगा किसी भी व्यक्ति का अहित नहीं होगा, और यदि किसान के साथ में ऐसा अभद्र व्यवहार किया जाएगा तो हमारा संगठन हर तरह से उसका विरोध करते हुए उसका समर्थन करेगा।

उनके साथ में उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील प्रधान ने सरकार पर किसानों के पक्ष में कोई भी कार्य न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं ध्यान दे रही कि किसान के लिए क्या कार्य किया जाए केवल खाना पूर्ति करती है। भारतीय किसान यूनियन देहात किसान की हर आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसान के साथ में कोई भी अहित का कार्य करता है तो हमारा संगठन उसका पक्का विरोध करेगा ।

संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि स्वागत सम्मान के बाद एक रोड शो जो की मुंड़ा खेड़ा फ्लाईओवर से शुरू होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नागर की मौजूदगी में पंचवटी होते हुए जहांगीरपुर जाएगा और वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के विषय में चर्चा की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment