Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर ब्रेकिंग: नकली क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल बरामद

बुलन्दशहर ब्रेकिंग: नकली क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 15 / अक्टूबर / 2026 :   थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव कुचेसर किला में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक किराए के मकान में चल रही क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में क्रीम, दही और सोयाबीन रिफाइंड बरामद किया।

विभागीय टीम ने मौके से क्रीम के दो, सोयाबीन रिफाइंड का एक और दही का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। कार्रवाई के दौरान करीब 600 किलोग्राम तैयार माल, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 60 हजार रुपये बताई गई, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। इसके अलावा करीब एक लाख 24 हजार रुपये के माल को सीज किया गया।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र रोहताश द्वारा किराए के मकान में यह कारोबार संचालित किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से 35 टीन क्रीम, 14 टीन सोयाबीन रिफाइंड, 30 किलोग्राम दही और 30 किलोग्राम फ्रेश क्रीम बरामद की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment