Home » बुलंदशहर » भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किया संगठन का विस्तार, कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किया संगठन का विस्तार, कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 22 / अक्टूबर / 2026 :    भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

इस दौरान ठाकुर सुनील सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री, जगबीर भाटी को युवा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, राकेश भाटी को ग्राम अध्यक्ष बादशाहपुर, हेम सिंह भाटी को तहसील सह संरक्षक, जय किशोर को ग्राम अध्यक्ष तथा बनारसी को ग्राम सचिव कलेना के पद पर मनोनीत किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने किसान हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।

इस अवसर पर जगबीर भाटी ने कहा कि तहसील प्रशासन, बिजली विभाग और एआर कोऑपरेटिव सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी किसानों की समस्याओं और कथित शोषण के मामलों को अब संगठन गंभीरता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निर्णायक संघर्ष करेगा।

कार्यक्रम में बंटी सिंह लोधी, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, गौरव चौधरी, पिंटू राघव, इंदर सिंह, चंद्रवीर सिंह चौधरी, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार और हेम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment