गोरखपुर : 3 / नवंबर / 2026 : गोरखपुर में महिला सशक्तिकरण सामाजिक सरोकार और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित संस्था अग्रवाल महिला मंडल गोरखपुर का 14वां शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल में अत्यंत गरिमामई वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव रहे ।उन्होंने संस्था द्वारा समाज और नारी शक्ति के उत्थान के लिए किया जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हाउस ऑफ दरिया ‘जेम्स स्टोन ज्वेलर्स ‘की डायरेक्टर दीपा वर्मा रही उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि, संस्थापक अध्यक्ष सुधा मोदी एवं उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात गणेश वंदना नव्या अग्रवाल एवं मैत्री अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

स्वागत गीत शशि अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत कॉलर बदलने एवं पदभार ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न कराई गई ।जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्राची जैन एवं सचिव पूजा जोशी ने अपने दायित्व की शपथ ली। साथ ही साथ संस्था की संस्थापिका मंजुल अग्रवाल ने नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को अपना आशीर्वाद दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्राची जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आगामी वर्ष में भी मंडल सेवा और संस्कार के नित नए आयाम स्थापित करेगी पूर्व अध्यक्ष शोभा अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां को सांझा किया और नई टीम को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभी पूर्व अध्यक्ष मीनू, रीता ,शालिनी ,मधु ,सीमा तथा अन्य सदस्य आभा ,स्मिता आदि सम्मिलित हुए । अंत में सचिव पूजा जोशी ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शानू अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल द्वारा प्राप्त हुई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










