Home » गाजियाबाद » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधायक संजीव शर्मा ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधायक संजीव शर्मा ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 3 / नवंबर / 2026 :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित विशाल पदयात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा ने मंगलवार को लीलावती पब्लिक स्कूल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की।

बैठक में शहर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के अध्यक्षों, पार्षदों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पदयात्रा को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा आपसी तालमेल बेहद जरूरी है।

संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि पदयात्रा के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की ताकत के बल पर मुख्यमंत्री की पदयात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। बैठक में पांचों मंडलों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी ने अपने-अपने स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, गांधीनगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, विजयनगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी जमालूद्दीन, महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, शहर मंडल प्रभारी महेंद्र यादव, महानगर कोषाध्यक्ष नवनीत मित्तल, पार्षद पूनम सिंह, संतोष राणा, देवनारायण शर्मा, नीरज गोयल, भागवत गुप्ता, विनील दत्त, अभिषेक मोंटी, राजीव शर्मा, संतराम यादव, ओमप्रकाश ओढ़, धर्मेंद्र नागर, उदित मोहन और थान सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment