Home » गोरखपुर » खानकाह मिस्कीन शाह के 87वें सालाना उर्स की कामयाबी पर सम्मान समारोह आयोजित

खानकाह मिस्कीन शाह के 87वें सालाना उर्स की कामयाबी पर सम्मान समारोह आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक,गोरखपुर ब्यूरो

 

गोरखपुर  : 3 / नवंबर / 2026 :  अंधियारीबाग स्थित ऐतिहासिक खानकाह हज़रत मियाँ मोहम्मद नियाज़ बहादुर शाह उर्फ मिस्कीन शाह रहमतुल्लाह अलैह के 87वें सालाना उर्स-ए-पाक के सकुशल एवं शानदार आयोजन के उपलक्ष्य में मंगलवार को खानकाह परिसर में सम्मान समारोह एवं विशेष दुआ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम गद्दीनशीन एवं मुख्य ट्रस्टी हज़रत फिरोज अहमद मिस्किनी निहाली चिश्ती निज़ामी की सरपरस्ती में, सदर-ए-आला एवं अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी की अगुआई तथा उपाध्यक्ष ई. मिन्नत गोरखपुरी के सफल संचालन में संपन्न हुआ।

समारोह में उर्स के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, सहयोगियों एवं युवाओं को शाल ओढ़ाकर और तोहफा-ए-मोहब्बत भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सदर-ए-आला अशफाक हुसैन मेकरानी, उपाध्यक्ष मन्नत गोरखपुरी सहित अन्य मेहमानों को दस्तारबंदी कर विशेष सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर गद्दीनशीन मुख्य ट्रस्टी फिरोज अहमद मिस्किनी निहाली चिश्ती निज़ामी ने कहा कि खानकाह की पहचान हमेशा से मोहब्बत, इंसानियत, आपसी भाईचारे और सर्वधर्म सद्भाव की रही है। उर्स को सफल बनाने में हर वर्ग के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है।

सभी सहयोगियों का योगदान खानकाह के लिए यादगार रहेगा।अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने कहा कि उर्स का सफल आयोजन सभी के सामूहिक प्रयास, आपसी सहयोग और मोहब्बत का नतीजा है। खानकाह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई, कारी जमील अहमद मिस्बाही, सचिव इमरान गोलू शाही, नवल किशोर नाथानी, प्रमोद चोखानी, दिनेश पाठक, अरुण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, प्रेमलता, रासबिंदु, रोजी आलम, शिवा योगी, संजय श्रीवास्तव, राज शेख, अकरम खान, शम्स तबरेज, कुलदीप पाण्डेय, मोहम्मद आकिब अंसारी, हाजी जलालुद्दीन वारसी, डॉ. सदरुद्दीन वारसी, मकसूद खान, मुस्तफिजुल, सब्बीर, अरहम राइन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली, आपसी भाईचारे और इंसानियत की मजबूती के लिए विशेष दुआ की गई। सभी उपस्थित लोगों ने खानकाह की इस सामाजिक एवं धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment