बुलंदशहर / खुर्जा : 4 / नवंबर / 2026 : खुर्जा देहात थाने में तैनात सिपाही देवेश चौधरी की बुधवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक से किसी काम से बुलंदशहर जिला न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी फ्लाईओवर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही सिपाही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल सिपाही को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दोपहर दो बजे उपचार के दौरान तोड़ा दम
हायर सेंटर में चिकित्सकों की टीम ने सिपाही को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर करीब दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देवेश चौधरी मूल रूप से बागपत के रहने वाले थे और खुर्जा देहात थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजन और साथी पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जवान सिपाही की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










