गोरखपुर : 4 / नवंबर / 2026 : गोरखपुर आबकारी विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजघाट के मशहूर अमूर्तानी में आबकारी विभाग स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोपहर 12:00 बजे छापा मारा गया।
जिसमें लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई मौके पर 6:30 किलो लहन कई भट्ठियों को नष्ट किया गया। तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। यह कार्रवाई उपरोक्त स्थल पर लगातार की जा रही है ताकि कच्ची के कारोबारी पनपना ना पाए।
उच्च अधिकारियों का सख्त निर्देश भी है कि शहर में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि कोई भी कर्मचारी अधिकारी इन कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










