Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष व्याख्यान, छात्राओं को बताए करियर में सफलता के गुर

एकेपी डिग्री कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष व्याख्यान, छात्राओं को बताए करियर में सफलता के गुर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 4 / नवंबर / 2026 :  एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की आईआईसी सेल तथा जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के तत्वावधान में 4 नवंबर 2026 को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज, मुख्य अतिथि कॉरपोरेट स्पीकर डॉ. के. गिरि और आउटरीच मैनेजर श्वेता सिंह ने वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के साथ किया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. एकता चौहान ने बताया कि व्याख्यान का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रबंधन : अपने करियर को सफलता की ओर कैसे ले जाएं’ रहा। इस दौरान डॉ. के. गिरि ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार इसका उपयोग कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और तकनीकी ज्ञान अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा और नेक्सजोरा कंसल्टेंट एंड ट्रेनिंग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment