सुनील पाठक,गोरखपुर
गोरखपुर : 4 / नवंबर / 2026 : बस्ती जनपद के रुधौली थाना की पुलिस क्षेत्र के ग्राम बौराडीहा में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव की निवासी राधिका पत्नी गुरुदयाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता एक गरीब एवं असहाय महिला हैं और अपने दिव्यांग पति के साथ आबादी की भूमि पर निवास करती हैं। उनका कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई अन्य भूमि अथवा आवासीय स्थान नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिनांक 17 अक्टूबर को पसली की हड्डी मार पीट कर दबंगो द्वारा तोड दिया गया।जिसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दिया गया कार्यवाही न होने पर मामला नवागत एसपी के संज्ञान में पहुँचा कार्रवाई का अश्वासन दिया गया।

कार्यवाही मे हिला हवाली करने पर पीडित पुलिस उपमहानिरीक्षक से शिकायत कर जानमाल की सलामती की गुहार लगाई है|और रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह,भोलू सिंह, गोल सिंह, अजय सिंह पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
वही विपक्षीगण लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है।अब देखना यह है कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










