Home » बुलंदशहर » केआरजे न्यूज की खबर का असर: ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने दूर कराई ग्रामीणों की परेशानी, नहर किनारे झाड़ियों की कराई सफाई

केआरजे न्यूज की खबर का असर: ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने दूर कराई ग्रामीणों की परेशानी, नहर किनारे झाड़ियों की कराई सफाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 3 / नवंबर / 2026 :    देवराला की ओर जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे घनी झाड़ियों के कारण ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया था। झाड़ियां इतनी अधिक थीं कि हल्का अंधेरा होते ही रास्ते पर दिखाई देना मुश्किल हो जाता था। साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था।

ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले केआरजे न्यूज के संवाददाता को मौके पर बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख अरनिया सुरेंद्र सिंह ने नहर किनारे झाड़ियों की सफाई का कार्य कराया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

समाचार प्रकाशित होने से पहले की स्थिति

 

ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की यह वास्तविक समस्या थी, जिसका समाधान कराना जरूरी था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना और जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने जनसमस्या को उन तक पहुंचाने के लिए केआरजे न्यूज का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि खबर के माध्यम से समस्या उनके संज्ञान में आई, जिसके बाद सफाई कार्य कराया गया।

समाचार प्रकाशित होने के बाद की स्थिति

 

क्षेत्र निवासी हेमंत कुमार ने कार्य की सराहना करते हुए ब्लॉक प्रमुख का धन्यवाद किया। वहीं, नरेश राघव ने कहा कि ऐसे ही जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है, जो जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए आगे आएं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देकर उनका समाधान कराया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment