Home » बुलंदशहर » दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नवाब स्वीट्स पर मारा छापा, दो नमूने जांच को भेजे

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नवाब स्वीट्स पर मारा छापा, दो नमूने जांच को भेजे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 3 / नवंबर / 2026 :  शिकारपुर में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शिकारपुर स्थित नवाब स्वीट्स पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से खाद्य पदार्थों के दो नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि दीपावली के त्योहार पर लोगों को बाजार में स्वच्छ और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हों। किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।

एसडीएम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान फूड इंस्पेक्टर खुर्जा राममिलन और शिकारपुर फूड इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment