Home » बुलंदशहर » खनन माफियाओं पर खनन अधिकारी का बड़ा शिकंजा, अवैध मिट्टी से भरे तीन डंपर सीज

खनन माफियाओं पर खनन अधिकारी का बड़ा शिकंजा, अवैध मिट्टी से भरे तीन डंपर सीज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 6 / नवंबर / 2026 :   बुलंदशहर  जनपद में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में तीन डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। जिला खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों डंपरों को कब्जे में लेकर अहमदगढ़ थाने में खड़ा करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर और फतेहगढ़ के जंगलों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने का मामला सामने आया था। खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन डंपरों को पकड़ लिया और उन्हें सीज करा दिया। बताया जा रहा है कि डंपरों को छुड़ाने के लिए संबंधित लोग खनन अधिकारी के पास पहुंचकर मान-मनुहार करते रहे, लेकिन अधिकारी ने किसी की एक नहीं सुनी और नियमानुसार कार्रवाई की।

वहीं, खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार किस तरह संचालित हो रहा था और इस पर पहले प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

जिला खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment