अगौता। शनिवार की शाम थाना अगौता पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा तेज आवाज से आमजन को परेशान करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पटाखा बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इसी क्रम में चैकिंग के दौरान तेज आवाज निकालने वाली पटाखा बुलेट को चिह्नित कर पुलिस ने सीज करने की कार्रवाई की है। बाइक आमिर खान निवासी शाहदरा दिल्ली के नाम से रजिस्टर्ड है जिसे थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी विनय चला रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर अनावश्यक शोर करने और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में प्रतिबंधित या तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










