Home » बुलंदशहर » गांगरौल के भैरो बाबा मंदिर से इनवर्टर-बैटरी चोरी, पुजारी को धमकाकर फरार हुए बदमाश

गांगरौल के भैरो बाबा मंदिर से इनवर्टर-बैटरी चोरी, पुजारी को धमकाकर फरार हुए बदमाश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 16 / नवंबर / 2026 :   चोला क्षेत्र के गांव गांगरौल स्थित भैरो बाबा के मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि देर रात चार से पांच अज्ञात बदमाश मंदिर में पहुंचे और पुजारी को धमकाते हुए मंदिर में रखी इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए।

मंदिर के पुजारी बाबा सुंदर नाथ ने बताया कि रात के समय चार-पांच अज्ञात बदमाश मंदिर में आए और उन्हें धमकाकर इनवर्टर-बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment