खुर्जा : 16 / नवंबर / 2026 : विद्युत विभाग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 60वें दिन भी जारी रहा। लगातार 60 दिनों तक सामान्य तरीके से धरना देने के बाद किसानों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदर्शन के जरिए विद्युत विभाग और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
किसानों का कहना है कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं होने के चलते उन्हें आंदोलन का तरीका बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एक्सईएन और संबंधित अधिकारियों पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए। किसानों का आरोप है कि एक तरफ किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने आरोप लगाया कि एक्सईएन और संबंधित अधिकारी रिश्वत के पैसों से झांसी में अपना होटल तैयार करवा रहे हैं। हालांकि, ये आरोप किसान संगठन की ओर से लगाए गए हैं।
किसान संगठन ने ऐस्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक संबंधित अधिकारियों और एक्सईएन का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










